शिवराज सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : तरुण भनोट
4 लाख करोड़ का कर्ज का पैसा भ्रष्ट भाजपा नेताओं के पास पहुंचा
कटनी जिले के युवाओं को रोजगार नहीं मिला – चौहान
मुड़वारा एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा मे उमड़ा जन सैलाब
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश सरकार के ऊपर 4 लाख करोड़ का कर्ज है भाजपा जनता को इसका हिसाब दें मै पूछना चाहता हूं 18 साल के भाजपा राज में पान की दुकान, सड़क पर बैठकर छोटी सी दुकान चलाने वालों की तरक्की क्यों नहीं हुई मजदूर किसानों की तरक्की नहीं हुई । छात्र-छात्राओं का भला नहीं हुआ माता बहनों के लिए महंगाई कम नहीं हुई व्यापारियों के लिए कोई योजना नहीं आई आखिर कर्ज लिया हुआ पैसा कहां गया, 4 लाख करोड़ रुपया भाजपा के भ्रष्ट नेताओं के पास गया, सबसे महंगी बिजली भाजपा सरकार के राज्य में मिल रही है कमलनाथ सरकार में ₹100 की बिजली के बिल आते थे डीजल पेट्रोल महंगा ऐसी महंगाई वाली सरकार को हटाना है।
कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रदेश महामंत्री रमेश चौधरी ने कहा विजयराघवगढ से इस बार कांग्रेस का विधायक जीतेगा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा सचिव पटवारी पुलिस वन विभाग मे भारी भ्रष्टाचार है गांव गांव बिक रही अवैध शराब, विजय राघौगढ़ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा इस क्षेत्र से जिसे भी कटनी जिले में कांग्रेस एकजुट है चारों विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रचंड मतों से जीतेगी।
सुबह लंबतारा फाटक से प्रारंभ होकर कनहवारा मैं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, मिथिलेश जैन, अंशु मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा स्वागत किया ।
भैंसवाही हरदुआ देवराकला होकर विजय राघौगढ़ यात्रा पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पदमा शुक्ला नीरज सिंह बघेल स्वागत किया ।
विजयराघवगढ़ मुख्यालय में कांग्रेस नेता पंडित संदीप बाजपेई पप्पू भैया के नेतृत्व में ढोल नगाड़े आतिश बाजी हजारों की संख्या में कांग्रेस जनों ने स्वागत कर जन आक्रोश यात्रा में सम्मिलित हुए ।
विजयराघवगढ़ रोड शो समाप्ति पर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभा को संबोधित कर विधायक तरुण भानोट ने कहा इस बार 150 विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बन रही है बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने बिजरावगढ़ में एकजुट कांग्रेस को देख बधाई दी उन्होंने कहा अधिकारी कांग्रेस विधायक की नहीं सुन रहे हैं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नीरज सिंह बघेल ने अभिनंदन किया ।
कार्यक्रम में सह प्रभारी रमेश गुलवानी, पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह, पदमा शुक्ला, नीरज सिंह बघेल, संदीप बाजपेई, अरविंद बढ़गईया, सी एल गर्ग, सुरेंद्र दुबे, शाहिद भाई, श्याम तिवारी, गुड्डू बढ़गईया, राजेंद्र सोनी, प्रेमलाल केवट, संजय बिलौहा, रविंद्र सिंह छोटू, शरद द्विवेदी, लाला महाराज उपाध्यक्ष, उदय भानु सिंह, प्रवक्ता बृजराज सिंह, पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा, गोवर्धन बढई, जयशंकर उरमालिया महामंत्री कुककू मौलाना, अजीत सिंह, श्रवण बागड़ी, सोमनाथ मिश्रा, सुरेंद्र गुड्डू बघेल, संगीता सिंह, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



