क्राइम

25 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झूलता मिला, कारण अज्ञात

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम विनायकपुर में एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। फांसी उसने घर के अंदर ही लकड़ी की म्याल पर रस्सी बांधकर लगाई सुबह जब परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई उपरांत मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम विनायकपुर निवासी प्रतापसिंह का 25 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सिंह मामूली तौर पर कुछ दिन से परेशान सा था। उसने अपने ही घर मे म्याल में रस्सी बांधकर फंदे पर झूलता हुआ मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस मौत के कारण का पता लगा रही है उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि मृतक अविवाहित था पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है फिर भी मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button