क्राइम

चौराहे से 24 घंटे में दो मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस सुस्त

रिपोर्टर :कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । नगर में इन दोनों फिर चोरी एवं छोटी-मोटी घटनाएं घटित होने लगी इसी का एक जीता जागता उदाहरण है कि परसों 3 अक्टूबर मंगलवार को शासकीय अस्पताल परिसर के अंदर से शाम 5 बजे अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल ले गए जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज की गई है जिसका अभी तक पता चला नहीं की 24 घंटे के अंदर फिर 4 अक्टूबर बुधवार को मेंन बाजार जनपद कांम्पलेक्स के सामने हॉस्पिटल रोड के चौराहा में अस्पताल के कर्मचारी दुर्गेश यादव जो अपनी बाइक प्लैटिना एमपी49 MJ 1753 को लॉक कर सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने गए और आकर देखा तो उनकी बाईक वहां से गायब थी जिसकी रिपोर्ट भी साईखेड़ा थाने में दर्ज की गई अब देखना है कि इन चोरिया का पता कब तक पुलिस लगा पाएगी पर आए दिन नगर में फिर से ऐसी घटनाएं घटने लगी जिससे नगर के लोग एवं दुकानदार दहशत में हैं न जाने कब किसकी मोटरसाइकिल फिर से चोरी हो जाए इस दहशत से लोग अपनी बाइक रोड पर खड़ी करने से डरने लगे हैं पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करें जिससे नगर में ऐसी घटनाएं अब ना घट सके।

Related Articles

Back to top button