सरस्वती शिशु मंदिर में विशाल रैली का आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्य प्रदेश में विद्या भारती द्वारा संचालित प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक प्रथम आचार्य (शिक्षक) रोशन लाल सक्सेना के जन्म उत्सव पर 5 अक्टूबर गुरुवार को पूरे प्रांत में एक साथ रैली का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में अध्यनरत भैया बहनों आचार्य परिवार पूर्व छात्रों के अभिभावक एवं समिति सदस्यों की उपस्थित में विशाल रैली को विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई और बस स्टैंड से होकर स्टेट बैंक चौराहा, झंडा बाजार, काल भैरव चौक होते हुए विद्यालय पहुंचकर संपन्न किया गया।
विद्यालय प्राचार्य विनोद गर्ग ने रोशनलाल सक्सेना के जीवन परिचय का व्याख्यान करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना रोशन लाल सक्सेना ने की थी । उन्होनें धीरे-धीरे संपूर्ण देश में एक विशाल वट वृक्ष बनाकर सरस्वती शिशु मंदिर का निर्माण किया है । वही सभी संस्थाएं चल रही हैं ।
इस रैली को संपन्न कराने में आचार्य परिवार एवं भैया बहनों ने अनुशासित संचालन कर रैली में सहयोग प्रदान किया । विद्यालय व्यवस्थापक अनुपम सराफ, विद्यालय अध्यक्ष किशन जानवानी, डॉक्टर आनंद मोहन जैन, सत्यप्रकाश खरे सभी ने रैली के सफल संचालन के लिए संपूर्ण आचार्य परिवार एवं भैया बहनों को बधाई प्रेषित की ।



