धार्मिक

कन्याओं का विधिवत पूजा अर्चना कर भोज कराया

शाम को महिला मंडल ने एक से बढ़कर एक मां जगदम्बा के भजनों की दी प्रस्तुति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मां जगदम्बा के नवरात्रि पावन पर्व पर तिलक काॅलेज रोड खिरहनी जाग्रति काॅलोनी पर देवी स्वरूप कन्याओं के भोज और शाम को मां जगदम्बा के नवरात्रि पावन पर्व शानदार देवी भक्तिभाव भजनों का आयोजन समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में सर्वधर्म समभाव के साथ रेखा अंजू तिवारी ने देवी स्वरूप नन्ही नन्ही कन्याओं का विधिवत उनके पैरों को धुलाकर आदर सम्मान के साथ आसन पर बैठाकर पूजा-अर्चना कर रोली तिलक लगाया और अंशुल आंनद तिवारी एंव अदिती तिवारी ने उपस्थित सभी देवी कन्याओं को हलुआ, चना, पुड़ी सब्जी का प्रेम स्नेह भक्तिभाव के साथ मिलकर भोजन कराए और उन्हे उपहार स्वरूप मातारानी की चुनरी,और उनके दिनचर्या पर काम आने वाली साम्रगी सम्मान के रूप मे भेंट कर सम्मानित किया गया । सभी कन्याओं को पढाई लिखाई करने हेतु प्रेरित किया और शाम को जाग्रति काॅलोनी स्थित महिला मंडल द्वारा शानदार एक से बढ़कर एक मां जगदम्बा विराजमान के सम्मुख भक्तिभाव के साथ झूम कर देवी भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत में विशेष सराहनीय साविती तिवारी, प्रभा तिवारी, क्रांति चौबे, नारायणी मिश्रा, आशा चतुर्वेदी, सुलोचना, द्रोपदी गौतम, शिक्षिका माया दुबे, मधु प्यासी, बीना सेठी, क्रांति दुबे, मीना विश्वकर्मा सहित सभी की उपस्थिती रही। कार्यक्रम के अंत में सबको मां जगदम्बा का प्रसाद और श्रंगार की साम्रगी उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button