मध्य प्रदेश

समाजसेवी हरिनारायण चौरसिया का निधन

सिलवानी। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर की प्राचीन सामाजिक, धार्मिक संस्था महावीर संगीत कंपनी के डायरेक्टर हरिनारायण जी चौरसिया का बीमारी के चलते सागर के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है।
वह कुछ दिनों से बीमारी से पीड़ित थे और घर पर आराम कर रहे थे, और वह दो भाई थे, बड़े भाई विशाल चौरसिया और वह अपने पीछे तीन पुत्र मनोज चौरसिया, राजेश चौरसिया (गोलू), विनोद चौरसिया एक पुत्री विनीता चौरसिया सहित नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। वह कई वर्षों तक चौरसिया समाज के अध्यक्ष रहे और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे।
जिनकी अंतिम यात्रा 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को दोपहर 2 बजे निज निवास वार्ड 13 राय बिल्डिंग के पीछे से सिलवानी नगर के वार्ड 6 गांधीनगर (पड़ान) मुक्तिधाम में ले जाई जावेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

Related Articles

Back to top button