करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, छलनी से पहले चांद को देखा फिर पति को देखकर की पूजा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । संजय नगर में करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत छलनी में से पहले चांद को देखा फिर पति को देखकर की पूजा। बुधवार को करवा चौथ का पर्व देवरी संजय नगर में भी मनाया गया सुहागिनी महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जल व्रत रखा, रात को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर पहले छलनी में से चांद को देखा फिर पति को देखकर पूजा अर्चना की इसके बाद सभी ने एक साथ चंद्रमा की पूजा कर अपने-अपने पतियों की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और छलनी में से पहले चांद को देखा फिर अपने पति को देखा करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है। सुखी वैवाहिक जीवन पति की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती है करवा चौथ व्रत में महादेव माता पार्वती गौरी गणेश और चंद्रमा की पूजा पूरे पुत्र विधि विधान से की जाती है तभी व्रत का पूर्ण फल मिलता है। करवा चौथ पूजन में सपना पाल, दिव्या चौरसिया, नेहा जोशी, प्रिया जोशी संजय नगर की सभी महिलाओं ने मिलकर की करवा चौथ व्रत की पूजन की।



