मध्य प्रदेश

कलेक्टर, प्रेक्षक और राजनैतिक दलों की मौजूदगी में हुआ द्वितीय रेण्डमाइजेशन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, प्रेक्षक द्वय कोना शशिधर और अरूंधति सरकार तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेण्डमाइजेशन मे जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त 1164 मतदान केन्द्रों के बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्ही.व्ही पीएटी आवंटित की गई। रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ई.एम.एस 2.0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैण्डम पद्धति का प्रयोग करते हुए किया गया। रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया का संपादन जिला सूचना अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने किया। विदित हो कि मुड़वारा एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में 18-18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान मे होनें की वजह से यहां प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए दो- दो बैलेट यूनिट आवंटित की गई। जबकि शेष दो विधानसभा क्षेत्र बड़वारा और विजयराघवगढ़ के मतदान केन्द्रों के लिए एक-एक बैलेट यूनिट आवंटित की गई है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, एस.डी.एम मुड़वारा राकेश चौरसिया, एस.डी.एम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई, एस.डी.एम ढीमरखेड़ा विंकी सिंह मारे उईके और एस.डी.एम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा, डी.आई.ओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित तकनीकी सहायक भरत एवं निर्वाचन सुपरवाइजर रवि बडगैया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button