PHE विभाग की पेयजल टंकी अचानक हुई धरासाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिजोरी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के द्वारा रेट्रो फिटिंग नल जल योजना का टेंडर लगाया गया था और स्टैंडर्ड कंडीशन में पीएचई विभाग के द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था वहीं पानी की टंकी का निर्माण 2016 17 में पूर्ण हो गया था वहीं टंकी ग्राम पंचायत को हैंडोवर कर दी गई परंतु टंकी के माध्यम से रेगुलर सप्लाई ना होने के कारण एवं लाइट की समस्या होने के कारण वह योजना आए दिन बंद चालू होती रहती थी वही दिनांक 7 नवंबर 2023 को अचानक से टंकी नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं जब ग्राम पंचायत सचिव से बात की गई तो सचिव का कहना था कि योजना का काम पीएचई विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया गया था वही योजना कुछ समय तक चली इसके बाद बंद हो गई । एक माह पहले विभाग के अधिकारी गण के द्वारा टंकी को भरा गया था परंतु सप्लाई चालू नहीं की गई इसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है ।
वहीं ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया कि ग्राम की बनी पानी की टंकी गिर गई है वहीं पर कुछ अधिकारियों के द्वारा जाकर के निरीक्षण किया गया अब देखाना होगा विभाग अधिकारियों के द्वारा किस प्रकार जांच करके टंकी को बनाया गया था जबकि पीएम एवं सीएम के द्वारा घर-घर नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत के टेंडर में परसेंट लिया जा रहा है वही अधिकारी इंजीनियर एसडीओ जांच करते हैं उनकी देख रेख में निमार्ण कार्य होता अधिकारी भी संदेह के घेरे में नजर आ रहे हैं। ठेकेदार क्वालिटी में परिवर्तन करके निर्माण कार्य गड़बड़ी करते हैं। निर्माण कार्य जादा समय तक नहीं टिक पाते हैं।इसके पहले भी दमोह जिले में एक और ऐसी घटना हुई थी जिसमें बड़ी घटना सामने आई थी अब देखाना इसमें विभाग एवं जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।



