विधिक सेवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
सिलवानी । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा दिनांक 9 नवंबर 2023 से दिनांक 14 नवंबर 2023 विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत दिनांक 9 नवंबर 2023 गुरुवार को विधिक सेवा दिवस पर मां शारदा विद्यालय सिलवानी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल भारत में प्रतिवर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है l इस दिन देश के सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गो के लिए निःशुल्क, प्रवीण और कानूनी सेवाओं को उलब्ध करान के लिए किया गया है । यह कमजोर वर्गो के लोगो को मुफ्त कानूनी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारो के बारे में जागरुक करने का भी प्रयास करता है ।
शिविर में न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्रओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया । न्यायाधीश द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चों को बिना लाइसेंस एवं बीमा तथा फिटनेस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। 6-14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है । 14 वर्ष से कम बच्चों को खतरनाक कामों में प्रतिबंधित है। न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्रओ को बताया कि यदि आप कही भी बाल श्रम होते हुए देखे तो इसकी शिकायत पुलिस या मजिस्ट्रेट से कर सकते हैं । शिविर में मौजूद छात्र/छात्रओ को न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि नशा समाज के लिए घातक है इसलिए नशे से दूर रहना सभी के लिए आवश्यक है तथा जो व्यक्ति स्वयं व्यय पर अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है उन्हें शासन द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है ।
उक्त शिविर में न्यायाधीश द्वारा बच्चों द्वारा लगाये गये स्टालों एवं बनाई गई रंगोलियों को निरीक्षण किया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया उक्त विधिक साक्षरता शिविर में मां शारदा स्कूल प्राचार्य मदन रघुवंशी सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे ।



