धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान विष्णु तुलसी की भक्ति में डूबीं महिला श्रद्धालु सुबह शाम विविध धार्मिक आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । कार्तिक महीने में तुलसी मां की पूजन विशेष फलदायी होती इसके अलावा तुलसी के पौधे के सामने दीपदान करना भी बेहद शुभ होता है। साथ ही कार्तिक मास के ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी को जल चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के चलते कार्तिक महीने में महिला श्रद्धालु नदी पोखर तालाब आदि में ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान करके दीपदान करतीं हैं। इससे पुष्य की प्राप्ति होती है। तुलसी पूजा इस महीने में तुलसी पूजन करने तथा सेवन का विषेश महत्त्व बताया गया है। वैसे तो हर मास में तुलसी का सेवन व आराधना करना श्रेयस्कर होता है। लेकिन कार्तिक में तुलसी पूजा का महत्व कई गुना माना जाता है। यही पुष्य लाभ अर्जित करने के लिए बीजाडोगरी अंचल में कार्तिक स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं के द्वारा गांव गांव में ब्रह्मा मुहूर्त स्नान करने बाद भगवान कृष्ण व तुलसी आंवले इत्यादि की पूजन के लिए महिला श्रद्धालुओं का भक्ति उत्साह गांव गांव में दिखाई दे रहा है कृष्ण भक्ति में चूर महिलाएं तुलसी मां की पूजन करतीं हुई। मंदिरों मंदिरों देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए भक्ति उत्साह से भजन नृत्य करते हुए भक्ति से भगवान को जागृत कर रही है और शाम को भगवान विष्णु तुलसी के पूजन करते हुए शाम को दीपदान करतीं हैं प्रेम बाई राधा बाई शांती बाई भागवती बाई मालती बाई ने बताया कार्तिक मास को जप तप दान धर्म का महीना कहा गया है। इस माह में अन्न वस्त्र गौदान आदि का दान देने का विषेश महत्त्व होता है।

Related Articles

Back to top button