क्राइम

स्कूटी सहित 2,10,000 रुपए की चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा स्कूटी सहित 2,10,000 रुपए की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार अपराध क्र. 804/23 धारा 379 भादवि में 1,80,000 रुपए एक मोबाइल कीमती 10000 रुपए कुल मशरूका जप्त 1,90,000 रुपए। नीरज सैनी पिता हरि सैनी उम्र 26 साल निवासी जैन मंदिर के पास सिलवानी जिला रायसेन, गजेंद्र पिता कैलाशनारायण सैनी उम्र 37 साल निवासी आरटीओ ऑफिस के सामने विदिशा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारीयों को चोरी के अपराधो का खुलासा एवं आरोपीयो की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था | दिनाक 30 नवम्बर 2023 को फ़रियादी रामनाथसिंह पिता सवलसिंह राजपूत निवासी आज्ञाराम कॉलोनी विदिशा द्वारा थाना सिविल लाइन आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 नवम्बर 23 को जब फरियादी दोपहर 2:45 बजे कृषि उपज मंडी विदिशा से धान बेचकर प्राप्त राशि 2,10,000 रुपए को अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर घर जा रहा था तो महाराष्ट्र बैंक राजीव नगर के पास स्कूटी खड़ी कर दुकान गया था उसी समय कोई अज्ञात चोर स्कूटी लेकर भाग गया था तलाश करने पर रात्रि 12 बजे स्कूटी प्लेटफार्म नंबर 4 स्टेशन के पास बाहर खड़ी मिली थी स्कूटी की डिग्गी खोलकर देखा तो उसमें से पैसे गायब थे फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था उक्त अपराध जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन टी.आई शाहबाज़ ख़ान ने पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की उक्त टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से स्कूटी ले जाने वाले चोर नीरज सैनी और उसके एक अन्य साथी गजेंद्र सैनी को पकड़ा तथा पूछताछ उपरांत उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से 1,80,000 रुपए नगद तथा एक मोबाइल कीमती करीब ₹10000 रुपए कुल 1,90,000 रुपए का जप्त किया |
इस कार्यवाही में निरीक्षक शाहबाज़ ख़ान, सउनि रामचंद्र माकोडे, प्रधान आरक्षक कुलदीप आरक्षक केके मिश्रा, आरक्षक अमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button