मध्य प्रदेश

शादी समारोह में प्रीबेडिंग शूट का प्रदर्शन ना करने का लिया निर्णय

रघुवंशी समाज की बैठक में शादी कार्ड पर भी लगाया गया प्रतिबंध अन्य प्रस्तावो पर भी बैठक में बनी सहमति
22 जनवरी को प्रत्येक ग्राम व घरो में होगी भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । रघुवंशी समाज की बैठक मे निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में नव निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाना है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक समाज बंधु अपने घरो, मंदिरो व ग्रामो मेें धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करे, श्रीराम दरवार की पूजा अर्चना कर दीप जलाए बल्कि दीवाली जैसा समारोह आयोजित करे। समाज के ब्लाक अध्यक्ष राममोहन रघुवंशी तथा मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि हर घर मे दीप जले तथा दीवाली मनाए क्यो कि प्रभु श्रीराम अवध में पुनःविराजमान हो रहे है।
रघुवंशी समाज की ब्लाक स्तरीय बैठक रोसरारानी ग्राम के श्री सीताराम मंदिर मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पटेल रघुवर सिंह रघुवंशी पठा व साहब सिंह रघुवंशी रम्पुरा ने की। यहां पर समाजजनो के द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किए। बैठक में लिए गए निर्णयो की जानकारी देते हुए रघुवंशी समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार रघुवंशी मुआर ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष राममोहन रघुवंशी ने प्रस्ताव रखा कि शादी समारोह में प्रीबेडिंग शूट की फोटो, बीडियो गार्डन में प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावे, विवाह समारोह के आमंत्रण पत्र भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। शादी समाारोह की जानकारी रिश्तेदारो, परिजनो आदि को मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जन्म दिन, गृह प्रवेश, विवाह समारोह आदि कार्यक्रम में चीकट व्यवस्था भी सीमित रहेगी। इन प्रस्तावो को उपस्थित समाजजनो के द्वारा सर्व सहमति से स्वीकार किया जाकर सहर्ष निर्णय लिया गया। तथा उक्त सभी निर्णय तत्काल ही लागू भी किए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष रामेश्वर रघुवंशी, रघुवर पटेल पठा, महेशसिंह पटेल मुआर, साहबसिंह रघुवंशी रम्पुरा, महेंद्र कक्का, मदनसिंह रघुवंशी मॉ शारदा स्कूल, महेंद्र रघुवंशी कृषि सेवा केंद्र, महेंद्र पटेल वर्धा, राजीव पटेल जनपद सदस्य, राधारमण रघुवंशी सरपंच, नरेेशसिंह रघुवंशी शिक्षक, सोनू पटेल सहजपुर, महेशसिंह रघुवंशी, जीतेंद्र रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, नीलेश रघुवंशी वीकलपुर, सौरभ रघुवंशी डुंगरिया, मयंक रघुवंशी शिक्षक सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button