क्राइम

गुलगांव में विगत दिनों हुए चेतन की हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । नगर से चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुलगांव के ज्ञानपुरा में 13 दिसंबर को मोंगिया समाज के आपसी गुटों में हुये विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा आरोपी फरार हो गए थे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सांची थाने के सामने विगत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया गया था तब पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था ।
जानकारी के अनुसार नगर से दूर स्थित गुलगांव के ज्ञानपुरा में 13 दिसंबर को मोंगिया समाज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई इस मारपीट में चेतन पुत्र रमन मोंगिया को गंभीर चोट आई थी जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी इस मामले में एक गुट की शिकायत पर सांची पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तथा अप क्र 271/23 धारा 325, 307, 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी इसी दौरान आरोपी फरार हो गए थे तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए थे आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर फरियादी गुट के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवेदन दिया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया था तब पुलिस ने आश्वासन देते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था तबसे ही पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफतार करने उनके गांव सहित आसपास दबिश दे रही थी । तथा फरियादी गुट की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी तथा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में लेने अपने मुखबिर भी लगा दिए थे। आज पुलिस को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दल-बल सहित ग्राम ढकना चपना के पर स्थित जागीरदार ढाबे के पीछे जंगल में घेराबंदी करते हुए छःआरोपी में से जिन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर दिया था तीन आरोपीयों को गिरफतार करने में बड़ी सफलता पाई तीन गिरफ्तार आरोपी में वाल्मीकि पिता बाबूलाल मोंगिया, चांदनी पति रोमियो को गिरफतार कर लिया तथा पुलिस ने आरोपियों को रायसेन न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी टीआई राधेश्याम पटेल सहा उपनिरीक्षक राजेश बड़गूजर, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह रघुवंशी सहित स्टाफ के अन्य लोग शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button