मध्य प्रदेश
जनपद शिक्षा केंद्र में शासन के दिशा निर्देश से सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । जनपद शिक्षा केंद्र उदयपुरा में शासन के दिशा निर्देश अनुसार सेवा कालीन माध्यमिक शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम चरण दिन शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी बीएसी द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण के प्रथम चरण में विकासखंड के कुल 90 शिक्षकों द्वारा सहभागिता की गई. प्रशिक्षण कुल तीन चरणों में पूर्ण होगा. जिसमें विकासखंड के समस्त माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक अतिथि शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में बीएसी देवेंद्र रघुवंशी, बृज गोपाल बिश्नोई, ताराचंद भटेले, नर्मदा प्रसाद उमरे, रोहित शर्मा, विवेक श्रोत्रीय उपस्थित हुए एवं मास्टर ट्रेनर इंद्रनारायण शिकेरिया, पदम लोधी ,परसोत्तम कोरी, नितेश श्रीवास्तव द्वारा समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।



