धार्मिकमध्य प्रदेश
नर्मदा जयंती के अवसर पर मांगरोल मंदिर पर हुए भव्य आयोजन संपन्न
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। माँ नर्मदा के प्रकटोत्सव दिवस पर परम पूज्य संत लालबाबा जम्मू वाले महाराज जी के प्रिय शिष्य महंत मुकतानंद जी महाराज के मंदिर (पाखर वाला ) मांगरोल मे विशाल भंडारा, वाराणसी के ब्राह्मणों द्वारा माँ नर्मदा जी की भव्य महा आरती एवं सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रैकवार (इंडियन आइडियल) ग्रुप द्वारा रात्रिकालीन भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें अपार जन समूह उपस्थित रहा सभी ने इस महा आयोजन का हिस्सा बनकर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस सफल आयोजन के निवेदक, वीरेन्द्र सिंह राजपूत सिमरिया परिवार ओर इवेंट मेनेजमेंट सन्नी पुरोहित के महत्वपूर्ण योगदान रहा।



