तेंदुआ की मौत, सड़क किनारे शव मिला
रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा । नेशनल हाईवे 146 जेएमजे स्कूल के सामने सड़क lकिनारे तेंदुआ की हुई मौत। वन विभाग को सूचना मिलने पर वन मंडल अधिकारी ओंकार सिंह मसकोले और वन विकास निगम के तरुण कौरव मौके पर पहुंचे।
वन विकास निगम के डीएफओ ने बताया की नेशनल हाईवे 146 पर सूचना मिली थी कि तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे पुलिया के पास तेंदुआ मरा हुआ था। विभाग के द्वारा डॉग स्कवाड की टीम को बुलाया गया, जांच पड़ताल की गई। डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। डॉक्टर ने बताया है कि तेंदुए के पैर में फैक्कर था। प्रथम दृष्टता एक्सीडेंट में मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि तेंदुआ की मौत किस कारण हुई है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण तेंदुए को देखने के लिए पहुंचे थे। तेंदुआ का पोस्टमार्टम कर जंगल में उसका दाह संस्कार किया गया। आपको बता दें कि ग्यारसपुर क्षेत्र में काफी मात्रा में ग्रामीणों के द्वारा एवं चरवाहों के चराते समय जंगलों में बाघ और तेंदुए देखे जा सकते है पानी की तलाश में या भोजन की तेंदुए सड़क किनारे आ जाते हैं क्योंकि जगह तेंदुए की मौत हुई है वहां पास में डबरी खुदी हुई । ग्यारसपुर के ग्रामीण के द्वारा बताया ग्यारसपुर के जंगलों में काफी संख्या में वन प्राणी है, परंतु वन विभाग के द्वारा उनके संरक्षण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गर्मी आने वाली है और उनके पानी पीने की कोई जंगल में ऐसी कही स्थाई व्यवस्था नहीं है कि वह पानी पी सके, अपना भोजन कर सकें।



