मध्य प्रदेश

पेपर देकर घर लौट रहे बाप-बेटे हुए सड़क हादसे का शिकार, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्टर : मनीष यादव
मोहनगढ़, टीकमगढ़ । सोमवार को कक्षा दसवीं का पेपर देकर घर वापस लौट रहे बाप-बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया एक पिता अपने बेटे को मोहनगढ़ से दसवीं का पेपर देकर घर वापस आ रहा था उसी समय गोर गांव मे आरआई ऑफिस के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और घटना में पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल बाप-बेटे को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि घायल ग्राम पंचायत पडवार के रहने वाले हैं मोहनगढ़ पेपर देने गए थे वापसी आते समय आर आई ऑफिस के पास हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button