मध्य प्रदेश

संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति का अनावरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । नगर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती का आयोजन स्थानीय गल्ला मंडी के प्रांगण में रविदास समाज द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति पर्यावरण पर्यटन मंत्री के पिताजी भावसिंह लोधी ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का अनुरोध कर बताया की विश्व में ऐसा कोई वैज्ञानिक नहीं है जो उसके खून से उसकी जाति बता दे इसलिए सब समान है इसलिए किसी व्यक्ति को छोटा या मजबूर नहीं समझना चाहिए ।
अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण
गल्ला मंडी मैदान में वार्ड क्रमांक 2/7 थाने के पास स्थापित की गई डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भावसिंह लोधी के साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री दशरथसिंह लोधी के द्वारा विशाल जन समूह की उपस्थिति में किया गया। वहां उपस्थित जनसमूह के द्वारा बाबा साहब अमर रहे, बाबा साहब की जय, जय भीम, जय भीम से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
लगाई जाएगी लाइट और छतरी
अनावरण के बाद दादा भावसिंह लोधी ने प्रतिमा स्थल के पास लाइट सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे छतरी एवं अन्य व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। आश्वासन देकर लेकर कहां की बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर आप सबके आशीर्वाद सहयोग से मेरा बेटा धर्मेंद्र सिंह लोधी मंत्री बना है आज बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण करते हुए मुझे बड़ा अपार हर्ष हो रहा है। पूर्व ऊर्जा मंत्री दशरथ से ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की कई वर्षों की मांग पूरी करने पर धर्मेंद्र सिंह का अभिनंदन करता हूं।
इस अवसर पर दादा भावसिंह लोधी, पूर्व मंत्री दशरथसिंह लोधी, मूरतसिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि, गोविंद मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, चेतन जैन विधायक प्रतिनिधि, भारतसिंह मंडल अध्यक्ष तेजगढ़, भगवानदास चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रामेश्वर चौधरी जिला महामंत्री भाजपा, बीड़ी बाबरा जिला अध्यक्ष अहिरवार समाज, गणेश जाटव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, डीके रोहित जिला अध्यक्ष दलित एक्शन कमेटी, राजेश प्रजापति प्यारेलाल भारती, हिम्मत बाबू मुकेश रोहिताश एल एल अहिरवार उमेश अहिरवार गंगाराम अहिरवार अंत में रविदास समाज ने समस्त अतिथियों काआभार माना

Related Articles

Back to top button