क्राइम

संदेही बेटी ने प्रेमी संग इश्क में खेली खूनी होली, पिता और भाई की हत्या

मौहबात की आग में पिता भाई का प्रेम पड़ा फीका, रची दोनों के कत्ल की साजिश,
दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ : सतीश चौरसिया
जबलपुर। सिविल लाईन धानातंर्गत रेलवे की मिलेनियम कालोनी में हुई पिता-पुत्र की जघन्य हत्या में पुलिस को अब तक की जांच में मिले साक्ष्य गवाही दे रहे हैं कि इश्क को आग में पागल बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता और मासूम भाई के मर्डर की साजिश रचते हुए खूनी होली खेली है। हालांकि पुलिस दीहरे गुत्थी सुलझाने में जुटी है और पुलिस की नाबालिग लड़‌की और उसके प्रेमी की है जिसके बाद ही इस अंधे कत्ल का पूरी तरह से राज खुल सकेगा। विदित ही कि मिलेनियम कालोनी में रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा क्वाटर नंबर 354- 3 में अपने बेटे 8 वर्षीय तनिष्क व 17 वर्षीय बेटी काव्या के साथ रहते थे। शुक्रवार राजकुमार विश्वकर्मा की लाश किचन में रक्त रंजित लाश मिली जबकि उनके बेटे तनिष्क की लाश फीज में मिली थी। मूलतः पिपरिया निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी की पिछले वर्ष मौत हो चुकी है। राजकुमार स्वजन के साथ मई 2023 में वैष्णोदेवी यात्रा में गई थे। जहां, हृदयघात में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वर्तमान में राजकुमार अपनी बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ मिलेनियम कालोनी में रहते थे।
संभावित ठिकानों में छापेमारी
संदेही बेटी व उसके प्रेमी की तलाश में क्राम ब्रांच समेत कई थानों की पुलिस लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष टीमें भी गठित की गई है। दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है लेकिन अब तक दोनों पुलिस गिरफ्त से दूर है।
एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी
इस जघन्य हत्याकांड से न केवल विश्वकर्मा समाज दुखी है बल्कि जिन्होंने भी इस घटना देखा व सुना है, उनकी आंखे नम है। कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब पिता- पुत्र के शव जब घर र पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल रहा उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था पिता- पुत्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिता-पुत्र की जब एक साथ अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
निष्पक्ष जांच की उठी मांग
दोहरे हत्याकांड के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तार की मांग विश्वकर्मा समाज ने की है। इस संबंध में विश्वकर्मा समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया कि जेल से बाहर आने के बाद मुकुल परिजनों और बेटी को परेशान किया करता था जिसका विरोध करने पर हत्या कर बेटी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया है और उसके साथ भी कोई जघन्य अपराध कर सकता है। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, राम बाबू विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे।
जिसे जेल भेजा उसी के प्रेम में बर्बाद किया परिवार
सितम्बर 2023 में नाबालिग की रिपोर्ट पर मुकुल पर धारा 363 समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने मुकुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि 15 दिन जेल में रहने के बाद उसकी हाईकोर्ट से जमानत हो गई थी। बताया जाता है कि मुकुल और मृतिका की बेटी के बीच प्रेस प्रसंग हो गए थे। जिसमें पिता बांधा बन गएथे और इसी चलते प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने अपने ही परिवार को बर्बाद कर दिया और दोहरे हत्याकांड की साजिश रची।
गोसलपुर, कटनी में मिली लोकेशन, यूपी भागने की आशंका
दोहरे हत्याकांड में संदेही बेटी और उसके प्रेमी पर शक की सुई घूमने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर रही है। फिलहाल दोनों फरार है जिनकी तलाश जारी है। दोनों की अंतिम लोकेशन गोसलपुर और फिर कटनी में मिली है इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ट्रेन से यूपी भाग गए है। दोनों के साथ भागने के सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आए है। जिस दो पहिया वाहन से नाबालिग और उसका प्रेमी मिलेनियम कालोनी से बाहर निकले थे वह मदन महल रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड में मिली है। इसके अलावा कालोनी के सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों कैद हो गए है।
इस संबंध में आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में चल रही जांच में अब तक जो साक्ष्य मिले है उससे लग रहा है कि लड़की ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता एवं भाई को हत्या की है। दोनों की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। दोनों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button