मध्य प्रदेश

स्वीप प्लान के तहत गैरतगंज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । रायसेन जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गैरतगंज नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत मतदान दिवस 7 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मतदान करने का संकल्प भी लिया गया।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में जिले में अधिक से अधिक मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों में रैली, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, मानव श्रृंखला आदि के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button