चार वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, किराना दुकानदार ने की थी की हत्या

दुकान के अंदर ले जाकर उतारा मौत के घाट, पकड़े जाने के बाद आरोपी ने किए चौकाने वाले खुलासे
ब्यूरो चीफ : सतीश चौरसिया
कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसवारा निवासी 4 वर्षीय बालक के अचानक लापता हो जाने के बाद दूसरे दिन उसकी सड़क किनारे लाश मिलने के मामले में शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि बच्चे की मां से मामूली सी बातों को लेकर चल रहे विवाद के कारण गांव के ही एक किराना व्यापारी ने बालक को मौत की घाट उतारने के बाद उसके शव को पन्नी में पैक करके सड़क किनारे फेंक दिया था।
घटनाक्रम का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि 11 अप्रैल की सुबह ग्राम परसवारा खेरहरी निवासी नरेश बर्मन के 4 वर्षीय पुत्र अंशु बर्मन की लाश प्लास्टिक की पन्नी में बंद कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया गाजर मुख्य मार्ग पर पाई गई थी। घटनाक्रम की जांच में यह बात सामने आई की मृतक अंशु 10 अप्रैल की शाम 4 बजे गांव के ही किराना व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान में माजा लेने गया था। जिसके बाद वह लापता हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशु बर्मन जब ओमप्रकाश की दुकान में माजा लेने गया तो दुकानदार ने अंशु को दुकान के अंदर बुलाया। दुकान के अंदर पहले उसने अंशु को हाथ और मुक्के से मारा उसके बाद अपने गले में डाले गमछे से अंशु के गले में लपेटकर गला घोट दिया। जब अंशु जमीन पर गिर गया तो वहीं पर रखे साइकिल में हवा भरने वाले पंप के हैंडल से अंशु के सिर और माथे में तीन-चार वार किया। जिसके बाद अंशु की मौत हो गई। दुकानदार ने दुकान में रखे पारले जी बिस्कुट की बड़ी पन्नी में अंशु को भरकर गठान लगा दिया और शाम को दुकान बंद करने के बाद अंशु के शव को दो-तीन बोरी के अंदर पन्नी सहित पैक करके अपने घर हरैया जाते समय रास्ते में फेंक दिया। मासूम अंशु की हत्या के आरोप में पुलिस ने ओम प्रकाश उर्फ राजा गौतम पिता जीवनलाल गौतम उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरैया को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी को पकड़ने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयसिंह ठाकुर, जगदीश पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, राजकुमार शर्मा, अरविंद गर्ग आरक्षक सत्येंद्र साइबर सेल कटनी, आरक्षक विनोद गायकवाड, पप्पू प्रजापति, सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
शव मिलने की खबर देखने के लिए किल्क करें1
चार वर्षीय मासूम की सड़क किनारे पॉलिथीन में लपटी मिली लाश, फैली सनसनी



