धार्मिकमध्य प्रदेश

संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का 3 फरवरी से

सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड 01 आमांपानी कालोनी में श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
3 फरवरी को प्रात 9 बजे खेरापति मंदिर से कलश यात्रा निकाली जावेगी जो कथा स्थल श्री शिव हनुमान मंदिर आमांपानी कालोनी, सिलवानी पहुंचेगी।
कथा दिनांक 3 फरवरी 2023 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 10 फरवरी 2023 शुक्रवार को समापन भंडारा एवं प्रसादी वितरण 10 फरवरी 2023 शुक्रवार को होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री अभिषेक शास्त्री जी श्रीधाम वृदांवन सिलवानी के मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button