खेलमध्य प्रदेश

ब्रजेश कुशवाहा एवं अंकित राय का यूनिवर्सिटी टीम में चयन

सिलवानी। चंद्रशेखर आजाद कॉलेज सीहोर में 9 और 10 तारीख को हुए संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रायसेन टीम के कीड़ा अधिकारी के रूप में डॉ, मुस्तकीन अहमद, खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में सिलवानी के कृष्ण किशोर कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, अंकित राय, प्रशांत कुशवाहा, अमन रघुवंशी ने भाग लिया। जिसमें रायसेन की टीम ने सेकंड स्थान प्राप्त किया। उसमें से दो खिलाड़ी का यूनिवर्सिटी में चयन होने पर बधाई दी। ब्रजेश कुशवाहा एवं अंकित राय का यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ है। चयन होने पर कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप कुशवाह, चंद किशोर कुशवाहा,रुपेश कुशवाह, मयंक पाठक, पीयूष रघुवंशी, खेल शिक्षक कमलेश जाटव आरिफ खान आदि ने शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button