क्राइम
लुटेरी गैंग सक्रिय मारपीट कर छीन रहे पैसे, बाइक सवार तीन लोग दे रहे घटना को अंजाम

अभी तक कई लोग हो चुके हैं लुटेरों का शिकार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में लुटेरों की गैंग मोटरसाइकिल के साथ रात के समय सक्रिय है, चौराहे से गुजरने वाले पैदल राहगीरों को अपना निशाना बना रही है।
पैदल जाने वाले लोगों को उन्हें आगे तक जाने का कहकर बाइक पर बिठाकर मारपीट कर जो कुछ पास में होता है वह छीन कर भाग रहे हैं।
करीब डेढ़ माह पहले भी ऐसी एक घटना घटित हो चुकी थी जिसकी बाकायदा रिपोर्ट की गई थी अभी ताजा मामले सामने आए हैं जिसमें मानसिंह कुशवाहा को अज्ञात आरोपियों द्वारा आगे तक छोड़ने का कहकर बाइक पर बिठाया और फतेहपुर रोड पर ले जाकर मारपीट कर लूटपाट की है जिसकी बकायदा थाने में रिपोर्ट भी की गई है।



