मध्य प्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल ने निकाला फ्लैग मार्च

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । उदयपुरा नगर एवं विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को रायसेन एसपी विकास कुमार शाहवाल एडिशनल एसपी कमलेश कुमार, एसडीओपी सुरेश दामले के निर्देशन पर उदयपुरा थाना प्रभारी व्हीबीएस सेंगर की उपस्थिति में पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निकाला गया। सीमा सुरक्षा बल की कंपनी ने सड़क पर उतरकर पुलिस के साथ मोर्चा संभाला। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उदयपुरा पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल एवं सीमा सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निकाला गया ताकि मतदाता भय मुक्त होकर अपने मत का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सके।
उक्त जानकारी उदयपुरा थाना प्रभारी व्हीबीएस सेंगर ने देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर एवं विधानसभा की अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। चुनाव पूर्ण रूप से शान्तिपूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button