मध्य प्रदेश

मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। रविवार को जनजाति कार्य विभाग के समस्त छात्रावासो के अंशकालीन कर्मचारी, चौकीदार, रसोइया, पानी वाला, सफाई कर्मी, समस्त कर्मचारियों की मीटिंग की गई जिसमें जिलाध्यक्ष बब्लू सिंह ठाकुर एवं उपाध्यक्ष संतोष खरे, मुकेश तिवारी कोषाध्यक्ष रानू यादव सहित समस्त स्थाई कर्मी कल्याण संघ के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें। जिसमें समिति द्वारा वृन्दावन मेहरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं उपाध्यक्ष अनंदी अहिरवार एवं मीडिया प्रभारी मोती बाई को पदस्थ कि गया है। अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान करने के लिये बब्लू ठाकुर जिलाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया। अंत में कुछ मांगे बताई जैसे समय पर वेतन नहीं दिया जाता है, साल में एक या दो ही बार वेतन दिया जाता है, छतरपुर एवं सागर में अंशकालीन कर्मचारियों को वेतन प्रतिमाह 9400 रूपये दिया जाता है जबकि दमोह जिले में आज तक 5000 रूपये वेतन प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button