BJP के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश क़िरार की सड़क हादसे में मौत

रायसेन । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश क़िरार की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मध्यप्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी थे डॉ जय प्रकाश किरार।
ज़िला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति अनीता किरार के पति थे डॉ जयप्रकाश क़िरार।
जिला मुख्यालय से पाँच किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास गाड़ी पंचर होने के बाद डम्फ़र चालक ने मारी पीछे से टक्कर।
गाड़ी पंचर होने के बाद टायर बदलने के लिए गाड़ी की डिग्गी खोल रहे थे जय प्रकाश क़िरार।
पीछे से तेज रफ्तार डम्फ़र ने मारी जोरदार टक्कर।
टक्कर इतनी तेज थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी सहित दूर खनती में जाकर गिरे।
बाबा महाकाल के दर्शन करके अपने बहनोई के साथ विदिशा वापस जा रहे थे जयप्रकाश क़िरार।
बीती देर रात लगभग दो बजे से तीन बजे के बीच की घटना।
मोके पर पहुँची पुलिस ने डॉ. जयप्रकाश किरार को अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टरों ने डॉ. जयप्रकाश किरार को मृत घोषित किया।



