नर्मदा जल योजना : सड़को की खुदाई से आम जनता है परेशान, कहीं भी कभी खोद कर चले जाते है

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट द्वारा चलाई गई घर घर नर्मदा जल योजना को लेकर विगत लम्बे समय से किये गये कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हो पाये है जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलो में आज हालात ये है कि नर्मदा जल योजना के अधिकारियो के लगें ठेकेदारों कर्मचारी कभी भी कहीं भी नगर, गली, घर के सामने खोद कर चले जाते है और फिर कई महीनो तक वह वह जगह खुदी हुई पड़ी रहती है! जिसके चलते रात्रि के समय बुजुर्गो बच्चों के गिरने की घटनाएं अधिक हो चुकी है! फिर भी समय रहते कार्य पुरा नहीं हो पाता है!
ऐसा ही मामला गोसलपुर ग्राम पंचायत का प्रकाश में आया है – गोसलपुर पुराने बस स्टेण्ड के पास बने मार्केट के सामने तीन माह से अधिक हो गये है नर्मदा जल पाइप लाइन डालने के लिये जेबीसी से सीसी सड़क को कुछ दूरी पर खोद कर चले गये! जिससे आये दिन दुर्घताएं होती रहती है साथ ही गड्डे में भरा हुआ पानी मच्छर और गंदगी को आमंत्रण दे रहा है! गोसलपुर क्षेत्र के मार्केट निवासी लोगों ने मीडिया को बताया कि बुधवार को सप्ताहिक बाजार भर्ती है साथ ही 25 से 30 गावों के लोगों का रोजाना आना जाना लगा रहता है! दो दिन पहले ही भदम निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाईकिल से घर वापिस जाते समय अंधेरे होने के कारण इस गड्डे में गिर गया था जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटे आई थी! जिस हम लोगों ने उसे उठाया और बैठा कर पानी पिलाया फिर इलाज के दूसरे कि सहायता से उसे गाँव भिजवाया गया! हम सभी मार्केट वासी जिला प्रशासन से मांग करते है कि नर्मदा जल योजना का कार्य व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से किया जाये जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो और इस गड्डे को जल्द बन कर दिया जाए।



