कृषिक्राइममध्य प्रदेश

गेहूँ खरीदी घपले में शामिल समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, वेयरहाउस संचालक सहित आपरेटर, सर्वेयर निलंबित

नोडल अधिकारी रघुनाथ कुदौलिया सहकारिता निरीक्षक JSO भावना तिवारी एवं कुन्जम सिंह राजपूत शाखा प्रबंधक MPWLC – प्रियंका पठारिया को निलंबित करने का प्रस्ताव किया जाएगा प्रेषित
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरगी विधानसभा के शहपुरा स्थित राघव वेयर हाउस में घुन लगा गेहूँ की शिकायत मिलने के बाद मारे गए छापे में बोरों की स्थिति देखकर प्रशासन की आंखें भी खिली की खुली रह गई । जब नान फक्यू गेहूँ की भारी मात्रा मे मिलावट के बावजूद भी 4,56 करोड़ के भुगतान हो जाने से विभागीय अधिकारियों मे जबलपुर जिले से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है। इस वेयर हाउस की खबर पर मौके पर क्षेत्रीय विधायक बरगी नीरज सिंह भी प्रशासनिक कार्यवाही के समय मौजूद रहे।
जिला अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुराना, घुना हुआ और Non FAQ गेहूँ स्टैक्स लगाकर कर भंडारित किया जाना पाया गया. उक्त गेहूँ सूखा भरतपुर सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर कथित किसानों से ख़रीदा गया है। कुल 212 किसानों से 25800 क्विंटल की ख़रीदी दर्ज की गई. लगभग 20,000 क्विंटल की acceptance उपार्जन एजेंसी Markfed द्वारा जारी की गई है. जिसके आधार पर कुल भुगतान राशि 6.19 करोड़ के विरूद्ध 4.56 करोड़ का भुगतान हो चुका है। प्राथमिक जाँच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना, घुना हुआ और Non FAQ गेहूँ पाया गया है. अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूँ भंडारित होने की आशंका है। ख़रीदी घपले में समिति प्रबंधक राकेश नंदेसरिया, खरीदी केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक दीक्षित वेयरहाउस संचालक, आपरेटर सृंजल जैन, सर्वेयर प्रवीण रजक और शुभम शर्मा की संलिप्तता प्रथम दृष्ट्या पाई गई है। गेहूँ ख़रीदी घपले में कथित संलिप्तता और लापरवाही के लिये निम्नलिखित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी- रघुनाथ कुदौलिया सहकारिता निरीक्षक JSO भावना तिवारी एवं कुन्जम सिंह राजपूत, शाखा प्रबंधक MPWLC – प्रियंका पठारिया को निलंबित करने का प्रस्ताव MD WLC को प्रेषित किया जा रहा है।
इस संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना कलेक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी लगने के बाद मौक़े पर ADM, DSC और SDM द्वारा जाँच कार्रवाई जारी है. विस्तृत जाँच उपरांत प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

Related Articles

Back to top button