समस्याओं के निराकरण के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों जनों ने मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे को ज्ञापन सौंपा है । पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक अटल बिहारी वाजपेई, तहसील अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, संयोजक राजेश व्यवहार ने बताया कि क्षेत्र में दर्जनों प्रवाहित नदियों से अवैध रेत उत्खनन और सिंचाई के कारण नदियां सूख गई हैं। ढीमरखेड़ा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जहां गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं और विधुत विभाग के द्वारा नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाएं जा रहे है । बेमौसम बरसात और ओले गिरने से मूंग, उड़द की फसलें खराब होने की किसानों द्वारा शिकायत की गई लेकिन पटवारियों के द्वारा सर्वे कार्य नहीं किया जा रहा, जिसका जल्द सर्वे कार्य करवाया जाए । गोशाला में भूसा और पानी की उपलब्धता की जाए। माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा ढीमरखेड़ा क्षेत्र की नीलामी प्रदत्त रेत खदानों का सीमांकन कर निर्धारण रायल्टी सुनिश्चित करें । वन विभाग के डिपो में आम जनता के निस्तार के लिए सूखी लकड़ी व बांस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ।



