मध्य प्रदेश

मैहर के पं.मोहनलाल समन्वयक मनोनीत

मैहर । मां चामुण्डा की नगरी देवास के होटल रॉयल पेलेस ब्लू में आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाले 33वे अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन का देवीधाम मैहर के सुविख्यात ज्योतिष एवं वास्तु विषारद पंडित मोहनलाल द्विवेदी को समन्वयक मनोनीत किया गया है ।
कार्यक्रम मां शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित होगा जिसके संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित दिनेश गुरुजी, योगेंद्र महंत, हीरेंद्र शुक्ला, सुधीर मिश्रा, जीतू बाबा, संगीता शर्मा, डिंपल शर्मा, सुबोध शास्त्री, भोलानाथ द्विवेदी, सुरेश शर्मा, हरिओम जोशी, मयंक शर्मा आदि ने बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button