मध्य प्रदेश

गिर रहे है एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल, दुर्घटनाओं का बना रहता है अंदेशा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका द्वारा शहर को जगमग करने के लिए विगत आठ माह पहले लाखों रुपए खर्चकर शहर के विभिन्न मार्गों व गली मुहल्लों में स्ट्रीट लाइटो के पोल लगवाएँ गए हैं लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिसके कारण गली मोहल्लों की स्ट्रीट लाइटे या तो वाहनों से टकराकर गिर रही है या हवा के झोंके से आड़ी हो रही है। महज आठ माह की अवधि में ही कई लाइटें फ्यूज हो रही है। नपा क्षेत्र में लगाई गई करीब दर्जनों एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगातार खराब होना लो बोल्टेज या क्वालिटी अच्छी नही होना भी बताया जा रहा है। नगर के नागरिकों का कहना है, इन लाइटों के मेंटीनेंस रखरखाव की ओर नपा कर्मियों का ध्यान नही है जिसके चलते वार्डो मैं जगह जगह पोल आड़े हो गए है या गिर गए है।
वही नगर के नागरिकों का कहना है कि कभी- कभी तो नगर की कई वार्डो की एलइडी स्ट्रीट लाइटें सुबह दस बजे तक चालू रहती है कर्मचारियों को लाइट बंद करने तक कि फुर्सत नही मिलती है और ना ही इन लाइटों की मेंटेनेंस की ओर ध्यान दिया जाता है नगर के सीएम राइज स्कूल के खेल मैदान की खम्बो सहित कई हाई मास्क लाइटें फ्यूज होकर बंद पड़ी है, लेकिन नपा की विधुत विभाग की टीम इस और ध्यान नही दे रही है, वही नगर पालिका सीएमओ भी वार्डो में जाकर निरीक्षण नही करते है जिससे कर्मचारियों पर किसी भी तरह का अंकुश नहीं है।
दूसरी और जन चर्चा का विषय है भी है की ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर का कार्य कराए जाने के कारण आए दिन एलईडी लाइट के पोल गिर रहे हैं ताजा मामला अयोध्या नगर का है लेकिन गांधी बाजार मुख्य मार्ग पर भी यही स्थिति है वहां भी कहीं पल आले होकर मकान से टिक गए या जमीन पर गिर पड़े। यदि समय रहते इनका सुधार नहीं किया गया किसी दिन भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है यह तो अच्छा राज है जिस समय यह फूल गिरे वहां आसपास कोई नहीं था अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button