मध्य प्रदेश

हज यात्री को स्वागत करते हुए किया रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मजहबे इस्लाम के पांच अहम रुक्न में से एक खास फरीजा हज यात्रा है जिस पर जाने की तमन्ना हर मुसलमान की दिल में होती है उस अहम फरीजे को अदा करने के लिए इस बार शहर से 13 लोगों का नंबर आया है जिसमें तारीख के एतबार से सैयद अंसार हसन बर्री वाले अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ रवाना हो चुके हैं वहीं नासिर नवाब खान हज के सफर के लिए रवाना हुए उससे पहले वह अपने घर से मरकज मस्जिद पहुंचे जहां पर हज यात्रा से संबंधित बातें मौलाना सामिद खां नदवी ने उपस्थित लोगों के सामने व्यक्त की यहां पर लोगों ने अपनी दुआओं के साथ उन्हें तलविया पढ़ाते हुए रवाना किया। मर्कज मस्जिद से पुराना बस स्टैंड तक जुलूस की शक्ल में लोगों से मुलाकात करते हुए विदा किया। रास्ते भर सभी संप्रदाय के लोगों द्वारा फूल मलाएं पहनाकर नासिर नवाब का स्वागत किया और अपने लिए दुआ की दरखास्त की। इस दौरान नासिर नवाब लोगों से गले मिलते समय जाने अनजाने में हुई गलती के लिए माफी मांगते नजर आए । कार के द्वारा वह भोपाल रवाना हुए और पहली फ्लाइट जो हज यात्रा के लिए भोपाल एयरपोर्ट से रवाना हुई है उसमें वह हज हाउस की बस से एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने जद्दा के लिए उड़ान भरी।

Related Articles

Back to top button