क्राइम
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़े दो स्थाई वारंटी, 7 वारंट तामील

सिलवानी । पुलिस को कांबिंग गश्त के दौरान दो ऐसे फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है, जो कई वर्षों से मामलों में फरार चल रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने सात गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराए गए है।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने मंगलवार रात्रि को अपनी पुलिस टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के साथ कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के दो मामलों में दो फरार स्थाई वारंटी पकड़ें हैं। स्थाई वारंटियों को बुधवार के दिन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। न्यायालय ने दोनो ही आरोपियों को जेल भेज दिया। वही सात फरार आरोपियों के वारंट तामील कराये गए। इस दौरान चार आरोपियों के विरूद्ध 151 की कार्यवाही भी गई।



