पर्यावरणमध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के नदी में श्रमदान किया

सिलवानी । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 5 जून से 16 जून तक जल संरक्षण हेतु जल स्त्रोतों पर कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवानी द्वारा गठित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कीरतपुर के द्वारा भी जल संरक्षण, को लेकर कुआँ बावड़ी, तालाब, एवं नदी में छोटी छोटी जल संरचनाओं का निर्माण, साफ सफाई अभियान, चौपाल, रैली, दीवार लेखन आदि के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर समिति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कीरतपुर सेक्टर वर्धा ब्लॉक सिलवानी द्वारा ग्राम बावलिया, रोसराघाटी की नदी में पत्थरो का बंधान बनाया गया। जल संरक्षण के इस श्रमदान कार्यक्रम में परिषद के ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव, नवांकुर समिति के अध्यक्ष अमित लोधी, मेंटर परमानंद लोधी, cmcldp MSW छात्र संतोष धाकड़ एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button