आभार शब्दों में बयां नहीं कर सकता मेरे शरीर का रोम रोम आपका कर्जदार : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने पलेरा मैं आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । भारत सरकार में मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक केंद्रीय मंत्री बनने पर पहली बार पलेरा पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक का जोरदार स्वागत किया जनपद सभागार मे आभार कार्यक्रम मैं पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र की जनता व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भगवान की प्रतिमा पूजा करने के लिए आस्था के लिए होती है, लेकिन भगवान का फोटो प्रदर्शन के लिए नहीं होता है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 29 साल में मैंने ऐसा नहीं देखा विपक्ष के नेता ने भगवान की फोटो पर मूंगफली के दाने रखकर खाते रहे मंत्री जी ने कहा यह बालक बुद्धि का प्रदर्शन नहीं तो और क्या है देश इस तरह के शोर शराबे से नहीं चलता है जब जनता ने लगातार तीसरी बार जनादेश दिया तो विपक्ष की पानी के बगैर मछली जैसी हालत हो गई विपक्ष बेचैन होने लगा कि फिर 5 साल हमको विपक्ष में बैठना पड़ेगा केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ही परिवार माना और ऐसा नेता बार-बार नहीं आता, मंत्री जी ने कहा कि विपक्ष के पास स्पष्ट कोई कार्य योजना नहीं है और ना ही आपस में कोई गठबंधन और हमने जो अपना गठबंधन किया एनडीए का वह चुनाव से पहले किया और जो विपक्ष का गठबंधन हो रहा है वह चुनाव के बाद हो रहा है आभार कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आप सभी का शब्दों में धन्यवाद नहीं कर सकता मेरे शरीर का रोम रोम आपका कर्जदार हो गया है और कई जन्म लेकर भी मैं आप लोगों का उपकार नहीं चुका इस लोकसभा में टीकमगढ़ जो इतिहास लिखा गया है उसे लोकसभा के इतिहास में टीकमगढ़ का नाम अंकित हो गया है आठवीं बार जीतने वाला सांसद अगर कोई है तो टीकमगढ़ लोकसभा है इसके बाद वह संजय नगर नर्सरी में वृक्षारोपण करके लोगों को वृक्ष लगाने का संदेश दिया आभार कार्यक्रम में इस मौके पर लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पूरन लोधी, भाजपा जिला मंत्री अमित जैन, विधानसभा संयोजक हरदेव सिंह राजा, गोपाल चौरसिया पूर्व अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महेश पटैरिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, कार्यक्रम प्रभारी पवन सिग्या, संजय अहिरवार,लाखन यादव, सहित महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



