पर्यावरणमध्य प्रदेश

एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय में किया पौधारोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डां, मोहन यादव के आव्हान व कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रतिदिन पौधारोपण की गतिविधियों की जा रहीं हैं। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण अभियान में मंगलवार को जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, जनपद सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, एपीओ डॉ अजीत सिंह, उपयंत्री मनीष हल्दकार सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान के तहत ढीमरखेडा तहसील के शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में पौधारोपण किया गया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रियासिंह, समाजसेवी संतोष दुबे, सरपंच संजय दाहिया, बसंत मिश्रा, पारस पटेल आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button