मध्य प्रदेश
मज़दूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 25 घायल, 2 गंभीर

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । सोमवार की शाम को मज़दूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि मजदूर धान लगाकर वापिस पिकप वाहन से लौट रहे थे
इस हादसे में 25 से 30 मजदूर घायल हो गए, जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खेत में धान लगाकर गैरतगंज की ओर जा रहे थे मजदूर।
सागर रोड पर गढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की घटना।
मजदूरों ने बताया कि पिकप वाहन क्रमांक MP04 LC 8123 का चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था
तेज रफ़्तार एक बार फिर बनी हादसे की मुख्य वजह।
राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सभी घायलों को गैरतगंज सिविल अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची।



