मध्य प्रदेशहेल्थ

नहीं थम रहा ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में म्यूट का सिलसिला, क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों में फैला संक्रमण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के गांवो में उल्टी दस्त का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही मोतों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शिविर लगाया और मरीजों को चिन्हित कर दवा का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम पंचायत बम्हनी के कुदवारी गाँव में उल्टी दस्त से एक महिला की हुई मौत हो गई। राकेश कोल ने बताया कि मझगवा के समीपी ग्राम प्रतापपुर सामाजिक जुड़ाव में पत्नी क्रांति बाई गई हुई थी प्रतापपुर से पत्नी रविवार सुबह घर को निकली और रास्ते से ही तबीयत खराब होने पर शाम में उमरियापान प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराने परिजन लेकर गए फिर जब रात तक आराम नहीं लगा तो महिला के पति द्वारा 108 को फोन किया गया जब बहुत देर हो गई गाड़ी नहीं आई तो फिर उन्होंने 108 को डायल किया लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची सरकारी लचर व्यवस्था के कारण 108 को बार-बार फोन लगाने पर गाड़ी सुबह तक नहीं पहुंची तो परिजन जैसे तैसे व्यवस्था कर सुबह इलाज कराने ले जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। खबर लगते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया, ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी उमरियापान बीएमओ डॉ. बीके प्रसाद को दी गई। तत्काल बीएमओ ने डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया एक टीम जिले स्तर से भी आई डॉक्टरों की टीम द्वारा मौके में मृत महिला के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली गई और आगे ऐसी घटना घटित ना हो ग्रामीणों को समझाइए दी गई। गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं दूषित पानी का उपयोग न करें यह रोग इसलिए भी गंभीर है उल्टी दस्त लगने से व्यक्तियों के शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है इसलिए खान-पान एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। सरपंच सचिव को कहकर गांव में दवा का छिड़काव करवाएं जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रहें एवं गांव में जितने भी नल एवं कुआं स्रोत पंप है उनमें दवा डलवाए एवं बूढ़े बुजुर्ग बच्चों को एवं सभी को सड़े गले फल एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से मना करें खाना खाने से पहले एवं सौच के बाद साबुन से अवश्य हाथ धोएं और आगे यदि ऐसा किसी भी व्यक्ति को उल्टी दस्त होता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंच कर इलाज कारये या स्वास्थ्य विभाग के अमले को जानकारी दें। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उल्टी दस्त संक्रमण की दवा दी गई और यदि गांव में ऐसा कोई भी व्यक्तियों में लक्षण दिखते हैं तो हमें तत्काल सूचना दें।

Related Articles

Back to top button