मध्य प्रदेशहेल्थ

बगैर डिग्री वाले 2 डॉक्टर के क्लीनिक किए सील

सिलवानी। कलेक्टर अरविंद दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री के निर्देश के बाद बिना डिग्री और बिना पंजीयन के इलाज करने वाले तथाकथित डाक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को सीबीएमओ डॉ. एचएन माण्डरे ने टीम ने झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिक पर पहुंच कर कार्रवाई की । कस्बा बम्होरी में शिव शक्ति क्लीनिक संचालक लक्ष्मीनारायण लोधी, सूरज क्लीनिक संचालक भवानी सिंह को अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किए जाने पर सील किया गया। संयुक्त कार्रवाई से कई झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. एचएन मांडरे, संजय साहू सहायक ग्रेड 3, पुष्पेंद्र रघुवंशी फार्मासिस्ट एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त टीम के द्वारा सील किया गया।

Related Articles

Back to top button