मूंग खरीदी केंद्र पर अचानक पहुंचे पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत

निरीक्षण कर किसानों से की बात,
राजमार्ग पर लगी वाहनों की लम्बी कतार
सिलवानी। समर्थन मूल्य पर मूंग की तुलाई किए जाने के लिए नगर के सर्वोदय वेयर हाउस को तुलाई केंद्र बनाया गया है, जहां पर किसानों की मूंग की तुलाई की जा रही है। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत अचानक मूंग खरीदी केंद्र पर पहुंचे यहां मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्या जानी और सर्वेयर को निर्देश दिए कि किसान को कोई परेशानी ना हो। किसानों ने मुख्य मार्ग से केंद्र तक की सड़क सकरी कोने से वाहनों के आने जाने में हो रही परेशानी रामपाल सिंह को बताई जिस पर उन्होंने वेयर हाऊस संचालक को सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को कहा।
मौके पर मौजूद तहसीलदार को किसानों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
इस केन्द्र पर अभी तक 6000 किवंटल मूंग की तुलाई हो चुकी है, 13000 किसानों की सिलाइट बुक है। वही राजमार्ग पर मूंग से वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई है, किसानों के नंबर दो से तीन में आ रहा है। किसान वाहन में भोजन कर रात्रि में सोते है।



