शहडोल सांसद ने अतिवृष्टि बाढ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने शनिवार को उमरियापान एवं ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में अतिवृष्टि बाढ प्रभावित गांवों का घुघरी, पिपरिया शुक्ल, ठिर्री, पौड़ी खुर्द का दौरा किया। इसके पहले उन्होंने उमरियापान स्थित चौरसिया मंगल भवन एवं सरस्वती विधालय में राहत केंप में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओ का जायजा लिया और लोगों के हाल चाल पूछे। इस दौरान अतिवृष्टि बाढ की आपबीती बताते हुए पीड़ित नोनी बाई, सरस्वतीबाई, रोशनीबाई, धुरईलाल कोल की आंखों में आंसू आ गए। जिस पर सांसद हिमाद्री सिंह ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद हिमाद्री सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के रहने, खाने एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। तदुपरांत सांसद ने बाढ प्रभावित ग्राम घुघरी, पिपरियाशुक्ल, पोंडीखुर्द, ठिर्री, ढीमरखेड़ा एवं सिमरिया सहित गांवों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की एवं हालात का जायजा लिया। इस दौरान बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला सीईओ शिशिर गेमावत, एसडीएम विंकी सिंहमारे, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, एपीओ अजीत सिंह परिहार, उपयंत्री मनीष हल्दकार, बीएमओ डा. बीके प्रसाद, एसडीओपी अखिलेश गौर, उमरियापान थाना प्रभारी सिध्दार्थ राय, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी शाहिद खान, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, जितेन्द्र अरोरा, संतोष दुबे, अश्वनी शुक्ला, प्रशांत राय, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, प्रमोद गौतम, जयपाल सिंह, कोमल गोस्वामी, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, जगन्नाथ मांझी, रमन शुक्ला, पारस पटेल, प्रमोद असाटी, संजू चौरसिया, संतोष सोनी, प्रदीप चौरसिया, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सिध्दार्थ दीक्षित, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, रमेश झारिया, प्रकाश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने ढीमरखेडा स्थित शासकीय महाविधालय राहत कैंप में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। और पीडितों से मुलाकात की ।



