मध्य प्रदेश

सड़क मार्ग का मुद्दा, बनाई गई सड़क चढ़ी भष्टाचारी की भेट

कटनी जिले की ग्राम पंचायत बंधी बहोरीबंद का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई ग्राम विकास योजना से जुड़ी विभिन्न गांवों और कस्बों की सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था को लेकर हमेशा ही मध्यप्रदेश चर्चाओं में रहा है। आज के हालात ये हो गए हैं कि जिले से अधिक दूरी पर बसे हुए गांव सुविधा व्यवस्था से हमेशा ही पिछड़े हुए हैं। जब इनकी बात स्थानीय प्रशासन तक पहुचती हैं तो उसकी दशा दिशा ही बदल जाती हैं।
क्या हैं ग्राम बंधी का मामला – विगत कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से कटनी जिले में 50 से अधिक गांव बारिश होने से प्रभावित हुए हैं। इनमें से एक गांव बंधी भी शामिल हैं। यहां रेल्वे स्टेशन से लगा गांव का मामला प्रकाश में आया है। गांव वालों ने बताया कि बनने से पूर्व उखड़ी रोड बंधी स्टेशन से मटवारा मार्ग पूर्व अतिक्रमण को बचाकर बनाई गई टेडी मेडी सीसी रोड में आई दरारें आ गई हैं। वही बंधी स्टेशन में बन रही सीसी रोड में पूर्व ठेकेदार द्वारा भ्रस्ताचार लापरवाही ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से की थी। साथ ही 3 मोड़ मार्ग खत्म कर सीधाई लाने एग्रीमेंट करवाने पीडब्लूडी व जिला कलेक्टर से रखी गई । इसके साथ साथ इसकी मांग पीडब्ल्यूडी मंत्री से भी आवेदन दिया गया । पर ग्राम बंधी स्टेशन से मटवारा मार्ग पीडब्ल्यूडी रोड जो कच्चा मार्ग था । विगत वर्ष 2009 में रस्सी चूना डालकर पूर्व साइड से बनी सोखते हुई नाली को बचाकर जबरन बस्ती पश्चिम की ओर मोड़ बना दिए गए । जिससे राहगीरो को आने जानें आवागमन प्रभावित हो रहा। वही बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती हैं। क्योंकि मोड़ के कारण और रात में सामने अचानक संकरी सड़क मार्ग के साथ इतने अधिक मोड़ से हादसे हो रहे हैं।
इतना ही नहीं पूर्व रेलवे साइड के रहवासी सरकारी नालियों व नल को अंदर कर बाउंड्री बना ली गई। जिससे रोड मुड़ गई अब पीडब्ल्यूडी उसी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग को उसी प्रकार बिना सीधाई किए औपचारिकता वाली रोड बना रही है। ग्राम बंधी वासियों ने जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर व पीडब्लूडी विभाग से सड़क मार्ग सीधा कर मोड़ खत्म कर चौड़ाई से सड़क निर्माण की मांग की है । लेकिन संकरी सड़क मार्ग के कारण एक ही वाहन निकलता है। वही इस स्थिति में दूसरा वाहन नही निकल पता है और जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। इसी तरह से पीडब्लूडी के द्वारा जनता हित को नजरंदाज करते हुए बाजार तिराहे में भी चौड़ाई स्कूल से सटाकर गोलाई न करते हुए संकरी जगह कर दी गई हैं। गांव के अंदर बड़े वाहन मुड़ने में परेशानी होती हैं साथ ही दुर्घटना का बढ़ना आम बात है। जबकि लोगों ने चौड़ाई बनाने सीसी के किनारे पूर्व साइड सोल्डर निर्माण करने जिससे रोड में किनारे से वाहन चढ़ सके आवागमन सुलभ हो सके इनकी मांग लिखित रूप में लंबे समय से करते आ रहे हैं। अब देखना ये है कि आम नागरिक को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी या फिर उसी प्रकार से परेशानी से जूझना पड़ेगा। फिलहाल गांव में बारिश का पानी कई घरों में भर गया था और कुछ कच्चे मकान गिर गए हैं। जहा तक कि दो दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थीं और उसके अंतिम संस्कार करने को जगह तक नहीं मिल पा रही थी। भरे हुए बारिश के पानी के कारण।

Related Articles

Back to top button