मध्य प्रदेश
दादी और पोती बेतवा नदी में बह गए, रात होने रेस्क्यू रोका, सुबह होगी तलाश

प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर
रायसेन । रायसेन जिले के मंडीदीप से बड़ी खबर । मंडीदीप के मुंडला गांव में दादी और पोती बेतवा नदी में बह गए है. नदी से लगे घर के पीछे दादी अपनी पोती को खिला रही थी उसी दौरान अचानक यह हादसा हो गया।
55 साल की दादी अपनी दो साल की पोती के साथ बेतवा नदी में गिर गई।
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया की बसंती बाई मीणा और दो साल की कनिका नदी के तेज बहाब में बहे। बताया जा रहा है की पोती कनिका खेल रही थी उसी दौरान बो नदी में गिर गई उसे बचाने उसकी दादी भी कूद गई और दोनों बह गए. नदी उनके घर से लगी हुई है।
एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, सीएमओ, टीआई समेत रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूदगी में तलाश की गई। रात होने की बजह से रेस्क्यू रोका गया, रविवार की सुबह तलाश की जाएगी शुरू।



