क्राइम

युवक की मौत पर हटा में दो पक्षों के बीच तनाव, हटा थाना सहित 12 थानों की पुलिस रही तैनात

एडीजी, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर-एसपी लगातार लेते रहे जानकारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा, दमोह । जिले के हटा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर शनिवार को दो पक्षों के बीच तनाव के हालात बन गए. हालात बाजार बंद करने तक पहुंच चुके थे, जिसके बाद हटा सहित दमोह से पुलिस बल भेजा गया और हालात को सामान्य किया। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की रात हटा निवासी असलम खान नाम का युवक अपनी कार चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहा था. तभी उसकी कार एक मवेशी से टकराते हुए सामने से आ रहे हटा निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा की बाइक से भी टकरा गई. जिसमें लक्ष्मीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी कार चालक वहां से भाग निकला, मौके पर टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस पहुंची थी और घायल युवक को तत्काल हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जिला अस्पताल और फिर यहां से गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. इधर परिजनों और हिंदू संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था जहां कलेक्टर-एसपी के निर्देशन में तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन की मौजूदगी में टीआई हटा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, उसके बाद शनिवार सुबह इलाज के दौरान जबलपुर में उसकी मौत हो गई. जैसे ही मौत की खबर हटा में युवक के परिजनों तक पहुंची, तो वार्ड के लोगों के साथ हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर निकले और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिसके बाद तनाव के हालात बनने लगे और पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले में मृतक के परिजनों के साथ वार्ड के लोगों ने आरोपी के परिजनों से बात करने के लिए बुलाया, लेकिन तनाव की स्थिति निर्मित होने लगी थी. इसलिए तत्काल पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी ने बताया कि एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी थी, इसलिए तत्काल एडीएम मीना मसराम, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार शिवराम चढार,एसडीओपी पथरिया रघु केसरी, एजेके सोनकर, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, थाना प्रभारी हटा मनीष कुमार, कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर, टीआई रावेंद्र बागरी, पथरिया टीआई सुधीर कुमार, थाना प्रभारी अमित मिश्रा, थाना प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी, मडियादो ब्रजेश पांडे, रजपुरा शत्रुघन दुबे, गैसाबाद विकास सिंह चौहान, रनेह चंदन सिंह, मगरोन ब्रजलाल पटेल अपने सभी पुलिस स्टाफ के साथ और पर्याप्त संख्या में आरआई हेमंत बरहैया के नेतृत्व में पुलिस बल भेजा गया. ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो. मृतक के वार्ड के लोगों ने दुकाने बंद कराने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने व्यापारी संगठन के लोगों से बात करने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं होगी, वह अपनी दुकान खुली रखें।
एसपी ने कहा कि जो लोग कानून अपने हाथ में लेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है. मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की समझाईस के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया और युवक का शनिवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
हटा में चले प्रदर्शन खत्म हुआ, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, 7 दिन में जांच कार्यवाही की मांग की गई. प्रशासनिक अमले की समझाइस आश्वाशन के बाद मृतक का शव मुक्ति धाम पहुंचा. इस दौरान दमोह से विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अंजू खत्री, शंभू विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन के अलावा और भी करीब 10 लोग पहुंचे थे, जिन्होंने ज्ञापन दिया साथ ही शांति का माहौल बनाया. हटा में समाजों के जन और हटा में सर्व ब्राह्मण समाज मौजूद रही. वहीं घटना को गंभीरता से एडीजी, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर -एसपी जानकारी लेते रहे।

Related Articles

Back to top button