मध्य प्रदेश

विद्युत सब स्टेशन मे सीटी बस्ट, तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी लिमिटेड गौरझामर सब स्टेशन क्र 2 मे स्थापित सीटी उपकरण मंगलवार को अचानक बस्ट हो गया जिससे नगर की बिजली व्यवस्था गडबडा गई जिसे दुरुस्त करने सागर की टीम बुलाई गई इस बीच बाधित विद्युत सेवा को किसी तरह कुछ समय के लिये चालू किया गया दूसरे दिन भी सुधार कार्य चलते रहे जब बीच मे सप्लाई चालू की गई तो इसी के दौरान लाइन का एक विद्युत तार जलकर टूट गया इसे ठीक करने मे फिर नगर की बिजली सप्लाई को काटना पडी तीसरे दिन गुरुवार को भी उपभोक्ताओ को कमोवेश विद्युत अवरोध का सामना करना पडा ।
लोगो का कहना है की गौरझामर मे साठ के दशक मे सर्व प्रथम विद्युत लाइन का विस्तार किया गया था तभी से यह विद्युत लाइन चल रही है विद्युत विभाग व्दारा पुरानी लुन्ज पुन्ज हो चुकी लाइनो, विद्युत पोलो मे परिवर्तन नही करने से गौरझामर मे आये दिन विधुत समस्या से लोगो को अनावश्यक रुप से जूझना पडता है कम्पनी इस ओर भी ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button