मध्य प्रदेश

अल्टीमेटम के बाद भी प्लाट मालिकों ने नहीं कराया पंजीयन नगर पालिका करेगी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में सालों से खाली पड़े प्लॉट अब परेशानी का सवब बनते जा रहे हैं । खाली प्लॉटों में कचरा डाला जा रहा है , इनमें पानी जमा हो रहा है। जिससे गंदगी तो हो ही रही है। संक्रमण की आशंका भी बनी हुई है। बारिश की वजह से खाली प्लाटों में पानी भर गया है ऐसे में आसपास रह रहे लोग मच्छर व अन्य जीव जंतुओं से परेशान हो रहे हैं । इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सभी प्लाट मालिकों को 15 जुलाई तक पंजीयन करने की मोहलत दी थी। हालत यह है कि नपा में किसी ने भी अपना खाली प्लाट का पंजीयन नहीं कराया। मामले में अब नगर पालिका कानूनी सलाह लेकर आगे कार्रवाई करेगी । उल्लेखनीय के नपा ने खाली प्लाटों की वजह से हो रही गंदगी से निपटने के लिए खाली प्लाटों पर स्वामित्व का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया था । ऐसा उन्होंने अपनी कार्रवाई से पहले 15 जुलाई तक खाली प्लाट का पंजीयन करने का अल्टीमेट भी प्लॉट स्वामियों को दिया था।
इसके लिए नगर पालिका ने पूरे शहर में मुनादी भी कराई थी । इसके बावजूद प्लॉट मालिकों ने अपने खाली पड़े प्लॉटों का पंजीयन नहीं कराया।
नपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि शहर में जो भी अवैध कॉलोनियां डेवलप हुई है। उनमें जिन व्यक्तियों द्वारा प्लॉट खरीदे गए हैं उनके कई वर्षों से खाली पड़े हैं। यहां कचरा एवं गंदे पानी के कारण मच्छर तो पानप रहे हैं साथ ही अन्य जीव जंतु भी परेशानी बने हुए हैं। जिससे आसपास के रहवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है । कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री तो कर दी लेकिन कॉलोनी विकसित नहीं किए जाने से अव्यवस्था फैली हुई है। यहां के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। उक्त कॉलोनियों में आधे से ज्यादा प्लॉट खाली पड़े होने से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
सीएमओ कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि प्लॉट मालिकों एवं कालोनाइजरों को पुनः नोटिस देकर सचेत किया जाएगा यदि उन्होंने व्यवस्था नहीं की तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button