क्राइम

अवैध शराब का परिवहन करते शराब, बोलेरों जीप सहित आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानगंज । पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों, शराब परिवहन/बिक्री पर रोक हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुल्तानगंज उपनिरीक्षक श्यामराज सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 30 अगस्त 24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति बोलेरो गाडी में शराब भर कर राजाधार पडरिया झण्डा चौक गणेश चबुतरा के पास खडे है मुखबिर सूचना पर हमराह फोर्स राजाधार पडरिया पहुंचा जहां सिल्वर रंग की बिना नम्बर बोलेरो मे एक व्यक्ति ड्रायवर सीट पर बैठा था व एक व्यक्ति कंडक्टर सीट पर बैठा है। गाडी को चेक करने पर बोलोरो कार के पीछे रखे शराब की पेटी मे सफेद शराब व लाल मसाला सागर गोल्ड शराब के क्वार्टर कुल कीमती 19,760 रुपए, एक सफेद रंग की बोलेरो कार बिना नंबर की जिसकी कीमती ₹1,50,000/- कुल माल की कीमत 1,69,760/- रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये है।
हल्के पिता कालू रैकवार उम्र 28 साल निवासी जैसीनगर थाना जैसीनगर जिला सागर, संजय पिता निजाम घोषी उम्र 20 साल निवासी जमुनिया घोषी थाना जैसीनगर जिला सागर को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्यामराज सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश तंडिलकर की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button