मध्य प्रदेशराजनीति

सोमवार को आएंगे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भोपाल से प्रस्थान कर बेगमगंज तहसील के लखनपुर पहुंचेंगे, जहां विगत दिनों दलित परिवार जमना प्रसाद की परिजनों से मुलाकात करेंगे, गद्यांश जिसकी पुत्री की हत्या का मामला प्रकाश में आया था।
इस अत्याचार की घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं को होने पर उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को दी थी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 12 बजे लखनपुर पहुंचेगा।
उसके बाद बरोदि‌या नोनागर में त्रिपल हत्याकाण्ड के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. मनोज यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी धा.सा वाहिनी बाबूलाल पहलवान, राजेन्द्र यादव प्रमुख महासचिव, शिशुपाल यादव प्रदेश प्रवक्ता, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश महासचिव रुकनेश राज, गंगाराम अहिरवार, मोहिनी अहिरवार प्रदेश सचिव, राजकुमार चौधरी जिला अध्यक्ष रायसेन, रामकुमार जिला उपाध्यक्ष विक्की जिला प्रभारी, कमल जिला मीडिया प्रभारी, मुकेश विधान सभा अध्यक्षा सिलवानी, नंदनी सिलावट महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, संतोष जिला सचिव,
बीआर भगत प्रदेश संरक्षक, मुन्नालाल शिल्पकार जिला संरक्षक आदि साथ रहेंगे।

Related Articles

Back to top button